Current Affairs Of Date 30-09-2015 In Hindi - kadam Oil
SUBTOTAL :

Follow Us

Contact Form

Name

Email *

Message *

current affairs
Current Affairs Of Date 30-09-2015 In Hindi

Current Affairs Of Date 30-09-2015 In Hindi

current affairs
Short Description:

Product Description

Current Affairs Of Date 30-09-2015 In Hindi

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने हरित राजमार्ग नीति 2015 जारी की:

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा शिपिंग मंत्री नीतिन गडकरी ने 29 सितंबर 2015 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में हरित राजमार्ग (वृक्षारोपण, पौधारोपण, सौदर्यकरण और प्रबंधन) नीति 2015 जारी की.

RBI ने रिवर्स रेपो रेट और रेपो रेट में 50 बेसिस अंक की कटौती:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट की दर 50 बेसिस पॉइंट घटा दी है. इसी के साथ तत्काल प्रभाव से रेपो रेट 6.75 फीसदी हो गई है. इसका सीधा मतलब यह है कि बैंक अब रिजर्व बैंक से अपेक्षाकृत रूप से कम दर पर पैसे उधार ले सकेंगे. बैंक ने कैश रिजर्व रेशियो (सीआरआर) में कोई बदलाव नहीं किया है.

पूर्व सांसद और महंत अवैद्यनाथ महाराज पर जारी होगा डाक टिकट:

पूर्व भाजपा सांसद और अयोध्या के राम मंदिर आंदोलन के प्रणेता महंत स्व. अवैद्यनाथ महाराज की स्मृति में सरकार जल्द डाक टिकट जारी करेगी। अवैद्यनाथ की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर इस तरह के डाक टिकट जारी किए जाऐंगे।

हेलीकाप्टरों के लिए समझौते पर भारत और अमेरिका ने किये हस्ताक्षर:

भारत ने 22 अपाचे लडाकू हेलीकाप्टर व 15 चिनूक 'हेवी लिफ्ट' हेलीकाप्टर खरीदने के लिए अमेरिकी विमान कंपनी बोइंग तथा अमेरिकी सरकार के साथ एक समझौते पर आज हस्ताक्षर किये. यह सौदा लगभग तीन अरब डालर का है.

रोइंगः एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में भारत ने जीते सात पदक:

भारत ने बीजिंग में समाप्त हुई 16वीं एशियाई रोइंग चैम्पियनशिप में पांच रजत पदक समेत कुल सात पदक हासिल किए।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम कापसे का निधन:

भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कापसे का आज निधन हो गया। राम कापसे ने 82 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

एसके शर्मा भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अध्यक्ष नियुक्त:

एसके शर्मा को भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) का अध्यक्ष 25 सितंबर 2015 को नियुक्त किया गया. शर्मा पांच साल तक अध्यक्ष रहे एबी अग्रवाल का स्थान लेंगे.

नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया:

नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएलसी) ने 28 सितंबर 2015 को नेवेली में अपने पहले 10 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना की. यह नेयवेली लिग्नाइट कॉरपोरेशन की पहली अक्षय ऊर्जा परियोजना है.


0 Reviews:

Post Your Review